Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गायत्री परिवार ने तीन कुण्डीय गायत्री यज्ञ का किया गया आयोजन

कुल्टी । नियामतपुर सूर्य मंदिर के यज्ञ भवन में नियामतपुर महिला समिति गायत्री परिवार द्वारा तीन कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में प्रधान प्रवक्ताओं में सुनीता बर्णवाल और सुजाता केशरी के श्रीमुख से मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। डेढ़ घंटे तक चलने वाला गायत्री यज्ञ में महिलाओं के अलावा डॉ. रामा रावत, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, किशन सिंह, रमेश्वर ठाकुर, मुन्ना मिश्रा व काफी भक्तगण उपस्थित थे। गायत्री परिवार की महिला प्रकोष्ठ सुनीता दीदी ने बताया हर सनातनी को घर घर में गायत्री यज्ञ करनी चाहिए। यज्ञ करने से यज्ञ के कई फायदे है। मन अंतरंग शुद्ध होता है। मन को शान्ति मिलता है। वातावरण शुद्ध होता है और सबसे बड़ा लाभ अपने अंदर सकारात्मक विचारों व ऊर्जा का संचार होता है। बहन राधिका मोदी ने बताया आने वाले रविवार को देवी मंदिर मे पांच कुण्डिय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *