Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

इनरव्हील आसनसोल की अध्यक्ष बनी बबली गांगुली

आसनसोल । आसनसोल क्लब में इनरव्हील क्लब ऑफ आसनसोल की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण, जरूरतमंद बच्चों के पठन पाठन, स्कूल की मूलभूत सुविधा एवं पर्यावरण की रक्षा के ऊपर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। वर्ष 2023 – 2024 के लिए नई अध्यक्ष बबली गांगुली को मनोनीत किया गया। इस विषय पर नवनियुक्त अध्यक्ष बबली गांगुली ने कहा कि उनकी संस्था इनरव्हील विश्व में अनेक जगहों पर कार्य कर रही है और विशेषकर कर महिला सशक्तिकरण के ऊपर वह लोग काम करते है। उनकी संस्था बीते 40 साल से काम कर रही है। इस आसनसोल के ग्रुप में महिलाओं की सशक्तिकरण के ऊपर ज्यादा जोर देते है। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों को पठन पाठन की सारी चीजे दी जाती है। वहीं स्कूल की मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके अलावा पर्यावरण की रक्षा पर भी कार्य किया जाता है। मौके पर नई कमेटी का गठन भी हुआ है जो कि हर साल होता है। इसमें अध्यक्ष उन्हे बबली गांगुली और सचिव रविंदर वाधवा, उपाध्यक्ष संपा दा को मनोनीत किया गया। वहीं इस विषय पर संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ आसनसोल की सचिव रविंद्र कौर बधावा ने कहा कि उनकी संगठन में 40 महिलाएं है। यह कार्यक्रम सूची है और वह लोग कई स्कूलों में बच्चों के पढ़ाई का खर्च भी अपनी संस्था की तरफ से उठाते हैं। हर बार बच्चों को पढ़ाई के लिए पेन कॉपी किताब एवं स्कूल की दुर्दशा को ठीक करने के लिए भी संस्था की तरफ से सहयोग किया जाता है। उनलोगों ने अभी-अभी दो बच्चियों को गोद भी लिया है। उनकी पूरी पढ़ाई का खर्चा वह लोग संस्था की तरफ से देते हैं और आने वाले दिनों में इलाके में और भी विकास और प्रगति का कार्य महिला सशक्तिकरण के ऊपर और महिलाओं के हक के लिए कार्य करते रहेंगे।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *