Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

होलसेल और रिटेल व्यवसाईयों को वस्त्र परिधान खरीदारी के लिए अब जाना नहीं पड़ेगा दिल्ली और लुधियाना – विवेक कुमार सांतोरिया

आसनसोल । जीटी रोड उषाग्राम स्थित द ग्रैंड होटल में सोमवार विष्णु मामा फैशन प्राइवेट लिमिटेड तथा नीलम ड्रेसेस के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए विष्णु मामा फैशन प्राइवेट लिमिटेड के विवेक कुमार सांतोरिया ने बताया कि बीते 7 वर्षों से उनके संस्थान की तरफ से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहा है। पहले यह छोटे पैमाने पर किया जा रहा था। लेकिन अब यह व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। इसका मकसद दुर्गा पूजा से पहले यहां के जो होलसेल और रिटेल व्यवसायी हैं, उनको अच्छे से अच्छे सामानों की आपूर्ति करना है। उन्होंने बताया कि पहले यहां के व्यापारियों को दिल्ली, लुधियाना आदि जगहों से दुर्गा पूजा के वस्त्र परिधान आदि लेने जाना पड़ता था। लेकिन अब वह उन्हें परिधानों को आसनसोल के व्यापारियों के लिए यहां पर लेकर आए हैं और एक एग्जीबिशन लगाया गया है। जिसके माध्यम से यहां के व्यापारी अपनी पसंद के अनुसार वस्तुओं को चुन सकते हैं और यहीं से उनको सप्लाई भी किया जाएगा। इस वजह से इनको दिल्ली लुधियाना आदि जगहों पर जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीते 7 वर्षों से वह इस कार्य को कर रहे हैं और धीरे-धीरे इस कार्य का पैमाना काफी बढ़ गया है। उनको उम्मीद है कि इस प्रदर्शनी से यहां के व्यापारियों को उम्दा से उनका चीजें घर बैठे एक छत के नीचे मिल जाएंगी। इस मौके पर नथमल शर्मा, महेंद्र शर्मा, उमा शर्मा, विष्णु कुमार संतोरिया सहित आसनसोल और आस पास क्षेत्र के गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। 

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *