Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोला गया सिलाई प्रशिक्षण

आसनसोल । आसनसोल  एनएस रोड स्थित गणेश ट्रांसपोर्ट के पास रमापति ट्रस्ट बालिका विद्यालय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया।  सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, रमापति ट्रस्ट क बिनोद गुप्ता, प्रेम गुप्ता, प्रभाशंकर गुप्ता, सचिन गुप्ता, किरण गुप्ता, तृणमूल कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, गोपाल विजयवर्गीय सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने और सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार भी इसपर जोर दे रही है। खास करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही है। इस विद्यालय में इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरु होने वार्ड की महिलाएं काफी लाभावंतित होगी। इस दिशा में इस कार्य को और बल मिलेगा। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से विनोद गुप्ता सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने इस रमापति बालिका विद्यालय में इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को खोलने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो इसको और बढ़ाया जाएगा। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बिनोद गुप्ता ने बताया यहां नि:शुल्क सिलाई केन्द्र शुरू किया गया। इस विद्यालय में पहले से महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई यहां पर शुरुआत में पांच सिलाई मशीन रखी गई है। यहां पर कोई महिला अगर चाहे तो सिलाई सीख सकती है या फिर यहां आकर सिलाई करके रोजगार भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क होगी।  उन्होंने कहा कि चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी हमेशा से ही कुछ सकारात्मक करने की बात करते आए हैं और आज इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई उन्होंने  आश्वस्त किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो पांच और सिलाई मशीनों का प्रबंध कर दिया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *