अभिषेक बनर्जी के सभा समाप्त के बाद घर लौटते समय बस दुर्घटना ग्रस्त, एक कर्मी गंभीर रूप से घायल
1 min read
दुर्गापुर । अभिषेक बनर्जी के सभा समाप्त के बाद घर लौटते समय बस दुर्घटना ग्रस्त। बस दुर्घटना में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता को गंभीर चोट के कारण गंभीर हालत में दुर्गापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मौत से जूझ रहा है। दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए मिशन अस्पताल लाया गया था। दुर्घटना की खबर मिलते ही मंत्री प्रदीप मजूमदार और पांडवेश्वर विधायक सह पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पहुंचे। कटवा सभा से पांडवेश्वर जाने वाली बस में तृणमूल कांग्रेस के लगभग 50 कार्यकर्ता और समर्थक सवार थे। घायल व्यक्ति का नाम रामचन्द्र पासी उम्र 64 वर्ष है। जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, “घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, घायल कर्मी को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया है और पार्टी उनकी स्वास्थ्य के लिए उनका पूरा समर्थन करेगी।”