उड़ीसा सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे राज्य में बच्चों की शिक्षाओं को ऑनलाइन कर दी लागू – सुरेन जालान
1 min read
आसनसोल । प्राकृतिक एवं दैविक आपदा आने पर एवं 24*7 का ध्यान रखते हुए उड़ीसा सरकार ने 42 डिग्री गर्मी को देखते हुए गुरुवार से ही पूरे राज्य में बच्चों की शिक्षाओं को ऑनलाइन लागू कर दी है। इसे कहते हैं शासक पूरी जनता का। उक्त बाते राष्ट्र प्रेमी आसनसोल निवासी सुरेन जालान ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भी पूरे देश को कोविड आपदा में संज्ञान लेकर इतनी बड़ी जनसंख्या वाले राष्ट्र को संभाला था। वह भी अपने आप में निर्णायक सोच है। आज हमारे आसपास के सभी देशों में इतने बड़े पैमाने पर युद्ध हो रहा है। मनुष्यों एवं प्रकृति दोनों की हानि हो रही है एवं विकास में बहुत बड़ी रुकावट आ रही है। हमारे देश के प्रधान एवं जनता जनार्दन के सहयोग से मोदी जैसे भारत के पायलट भारत देश को बाहरी एवं आंतरिक आक्रमणों से बचा रहे है। कुछ विशेष लोग धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। यह बड़ा ही दुर्भाग्य है। धर्म मजहब नहीं सिखाता बैर रखना हिंद वतन हिंदुस्तान हमारा।