पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने कराया सामूहिक विवाह
रानीगंज । रानीगंज के रानीसायर काटागोरिया स्थित बाजोरिया वृद्धाश्रम परिसर में रविवार अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन अंतर्गत पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।
हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ। मौके पर पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल ने कहा कि उनका संगठन वर्ष भर कुछ न कुछ सेवा मूलक कार्य करते रहता है। जरूरतमंद बच्चों की स्कूल की फीस, पठन पाठन सामग्री, दावा देना, छात्रवृति दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह किया जाता है। वहीं पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रानीगंज शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजोरिया ने कहा कि लड़का लड़कियों की शादी विवाह करवाना बहुत कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से कठिन कार्य आसान हो जाता है। वर्ष 2002 से सामूहिक विवाह समारोह शुरू हुआ था। प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह किया जाता है।
आज 11 जोड़ा का विवाह हुआ। आज के सामूहिक विवाह को मिलकर कुल 527 जोड़ा विवाह हुआ है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सेवा मूलक कार्य वर्ष भर किया जाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति दी जाती है। सामूहिक विवाह समारोह में पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश सराफ, रानीगंज शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजोरिया, सचिव विमल अग्रवाल, आरपी खेतान, नरेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, अनिल मोहनका, आनंद पारीक, प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश खंडेलवाल, बांकुड़ा शाखा के सचिव मनोज बाजोरिया, सह कोषाध्यक्ष संतोष खेतान सहित अन्य मौजूद थे।












