Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल कराटे सेंटर और शहजाद हुसैन कराटे स्पोर्ट्स अकादमी के 14 प्रतिभागियों ने जीता स्वर्ण पदक

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा बीते रविवार को दुर्गापुर के एनएसएचएम कॉलेज में एक जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आसनसोल के आसनसोल कराटे सेंटर और शहजाद हुसैन कराटे स्पोर्ट्स अकादमी के 20 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनमें से 14 प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस बेहद कामयाब प्रदर्शन के बाद शहजाद हुसैन कराटे स्पोर्ट्स अकैडमी के प्रशिक्षक शाहबाज हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि यह बहुत गर्व का विषय है। क्योंकि पश्चिम बर्दवान जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा जिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसमें जिले के तमाम हिस्सों से बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कई ऐसे खिलाड़ी थे जो कई बार इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन प्रतिभागियों को हराकर आसनसोल के बच्चों ने जो कारनामा दुर्गापुर में दिखाया उससे न सिर्फ उन्होंने अपने माता-पिता पर बल्कि पूरे आसनसोल का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग या अन्य मार्शल आर्ट्स में अपना करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए बच्चों को की जान से मेहनत करनी होगी और उनकी अकादमी में बच्चों को बेहतरीन ढंग से तालीम दी जाती है। ताकि आगे चलकर इस क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर में कराटे और केक बॉक्सिंग दोनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और पेशेवर किक बॉक्सर शाहरुख सर द्वारा यहां पर बच्चों को तालीम दी जाती है।

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *