शगुन मैरिज हॉल को लेकर पार्षद को किए गए बदनाम पर पत्रकारों को दी प्रक्रिया
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड अंतर्गत शगुन मैरिज हॉल को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने अपने ही पार्टी टीएमसी के पार्षद सी के रेशमा के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही है। वहीं बुधवार सीके रेशमा ने एक संवाददाता सम्मेलन किया और उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह भी आसनसोल नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्त घटक तथा एमबी एंटरप्राइज के खिलाफ आसनसोल उत्तर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा रही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह पूरा विवाद हुआ उस दिन वह अकेली घटनास्थल पर मौजूद थी। लेकिन आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों ने अपने साथ बाउंसर लाया था और मीडिया को भी लेकर आए थे। उनकी मंशा उन्हें डरा कर अपना काम निकालने की थी। उन्होंने कहा कि अगर उनके द्वारा एमबी एंटरप्राइज के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी तो उसी दिन उन्हें प्रेस मीट करने की क्या आवश्यकता पड़ गई। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों पर उन्हें बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा मीडिया को दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा है के पार्षद सीके रेशमा उस कम्युनिटी हॉल से आय कर रही थी। उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय के उसे बयान पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें मेयर ने कहा था कि एमबी एंटरप्राइज नगर निगम को 800000 रुपया सालाना दे रहा है। इसके लिए नगर निगम को फायदा ही होगा इस पर सी के रेशमा ने कहा कि कोई आतंकवादी अगर नगर निगम को 50 लाख रुपए देता है तो क्या कम्युनिटी हॉल के संचालन की जिम्मेदारी किसी आतंकवादी को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह एक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन चलती है, जिसका काम महिला सशक्तिकरण करना है। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। स्वनिर्भर बनाना है और वही काम वह कर रही हैं। लेकिन जिस तरह से नगर निगम के मेयर द्वारा उनको बदनाम करने का प्रयास किया गया। उसे वह हैरान है।
उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय को चाहिए था कि वह उन्हें एक बार फोन करते और उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या परेशानी है। ऐसा नहीं करके उनके खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कर दी गई। टीएमसी पार्षद सीके रेशमा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कल्याणेश्वरी में नगर निगम के एक कम्युनिटी हॉल को पीपीपी मॉडल पर संचालन किया जा रहा है। यह अच्छी बात है कि इससे नगर निगम को ज्यादा पैसा आ रहा है। लेकिन इस बात के भी आरोप हैं की रात में वहां पर बार डांस होता है नगर निगम के संपत्ति में इस तरह की गतिविधि हो रही है इस पर नगर निगम क्या कदम उठा रही है। इसका भी जवाब नगर निगम को देना होगा।
















