Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर क्षेत्र के लावदुआ में अवैध कोयला का कारोबार पर चलता है उत्पल का राज

पांडवेश्वर । पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र आए दिन कोयला के अवैध कारोबार पर दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है पर पुलिस और प्रशासन द्वारा इन पर किसी भी तरह का लगाम नहीं लगाया जा सका। पांडवेश्वर के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी द्वारा आए दिन सोशल साइट पर वीडियो और तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक करते है। पुलिस इन पर किसी भी तरह का कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाती हैं। आखिरकार किन राजनेताओं के संरक्षण में यह अवैध कोयला का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं। आप सीधा इस तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह दिन के उजालों में ट्रैकों में अवैध कोयला की लोडिंग करके खड़ी की हुई है। पुलिस इन पर किसी तरह का कार्रवाई करने से बचती दिखती है। आपको बताते चले की तस्वीर लोऊदुआ फरीदपुर ब्लॉक के घाट गुड़िया इलाके की है, जहां दिन में अवैध कोयला का कारोबार उत्पल के देखरेख में चलता है।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *