नन्हे ‘पंच’ की मार्मिक कहानी: अकेलेपन से जूझता जापानी मकाक, जिसने जीत लिया दुनिया का दिल
जापान । लचिकावा सिटी जू में जन्मे नन्हे जापानी मकाक ‘पंच’ की कहानी इन दिनों दुनिया भर के लोगों का दिल छू रही है। जन्म के तुरंत बाद उसकी माँ ने उसे स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन के सामने उसकी देखभाल एक बड़ी चुनौती बन गई। खिलौना बना ‘मां’ का सहारा
अकेलेपन से जूझ रहे पंच को ज़ू के कर्मचारियों ने एक नरम खिलौना दिया। देखते ही देखते वह खिलौना ही उसका सहारा बन गया। पंच अक्सर उस खिलौने से लिपटा रहता, उसे सीने से लगाए घूमता और उसी के साथ सोता नजर आता है।
उसके इन भावुक पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, और लोग उसकी मासूमियत पर भावुक हो उठे।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोकप्रियता
पंच के खिलौने के साथ बिताए पलों ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। कई लोगों ने उसे “सबसे प्यारा योद्धा” बताया, जो कठिन परिस्थितियों में भी प्यार तलाश रहा है।
बड़े बंदरों के साथ वीडियो से बढ़ी चिंता
हाल ही में पंच को बड़े बंदरों के बीच देखा गया, जिससे कुछ लोगों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। हालांकि, चिड़ियाघर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंच पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है।
उम्मीद और प्यार की कहानी
नन्हा पंच आज सिर्फ एक चिड़ियाघर का जानवर नहीं, बल्कि अकेलेपन और संघर्ष के बीच उम्मीद की मिसाल बन गया है। उसकी कहानी यह संदेश देती है कि प्यार और देखभाल किसी भी मुश्किल को आसान बना सकती है।












