Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम के वार्ड 43 में मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए जनसंपर्क अभियान

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड 43 के बूथ नंबर 264 में समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा मंडल 2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी, मीडिया प्रभारी मदन मोहन चौबे ने भाग लिया। इस अभियान में 1000 लोगों से संपर्क किया गया, जिसमें मोदी जी के प्रति लोगों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और आगे भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए। इस जनसंपर्क अभियान में लोगों ने मोदी जी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनके सपनों को साकार करने के लिए अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *