राढ़ बंगाल में गूंजा परिवर्तन का शंखनाद: सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- जहां संकल्प मजबूत हो वहां परिवर्तन निश्चित
आसनसोल । पश्चिम बंगाल की धरती पर चुनावी सरगर्मी के बीच परिवर्तन की बयार तेज हो गई है। राढ़ बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पधारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से जनमानस में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अंडाल के काजी नजरुल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि एक कर्मयोगी, राष्ट्रहित के लिए समर्पित, दृढ़ संकल्प और स्पष्ट नेतृत्व के प्रतीक योगी से मिलना प्रेरणादायक रहा। यह पल सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

नेतृत्व में दिखता है नए भारत का विजन
उनकी वाणी में राष्ट्रभक्ति, उनके कार्यों में विकास और उनके नेतृत्व में नए भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है। बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और यह जनसमर्थन एक बड़े परिवर्तन का संकेत दे रहा है।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दौरे ने संगठन में नई जान फूंक दी है। “जहां संकल्प मजबूत हो, वहां परिवर्तन निश्चित होता है!” यह संदेश अब बंगाल के हर कोने में गूंज रहा है।












