पश्चिम बर्दवान में दोपहर 1 बजे तक 60% मतदान पार: जामुड़िया 62.17% के साथ टॉप पर, रानीगंज-दुर्गापुर भी 60% के पार’
आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बर्दवान जिले की 9 सीटों पर वोटरों का जोश चरम पर है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक जिले में 60.45% मतदान हो चुका है।
दो घंटे में 20% का उछाल
सुबह 11 बजे तक जहां 40.30% वोटिंग थी, वहीं अगले दो घंटों में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
जामुड़िया सबसे आगे, रानीगंज-पांडबेश्वर भी टक्कर में
जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र 62.17% वोटिंग के साथ जिले में सबसे आगे है। रानीगंज 62.02% और पांडबेश्वर 61.98% के साथ कांटे की टक्कर में हैं। बाराबनी 61.16% और आसनसोल दक्षिण 60.75% भी 60% का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
शहरी सीटों पर भी जोरदार वोटिंग
दुर्गापुर पश्चिम 59.55%, कुल्टी 59.09%, दुर्गापुर पूर्व 58.91% और आसनसोल उत्तर 58.46% के साथ सभी सीटों पर मतदान 58% से ऊपर पहुंच गया है। सुबह सुस्त रहे दुर्गापुर पूर्व ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
शाम तक 80% पार की उम्मीद
जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि 3 बजे के बाद और शाम 5-6 बजे के बीच वोटिंग में फिर तेजी आएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि शाम तक जिले का मतदान 80% पार कर जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
केंद्रीय बलों की 125 कंपनियों की तैनाती के बीच सभी 9 सीटों पर अब तक शांतिपूर्ण मतदान जारी है। बूथों पर महिला और युवा वोटरों की संख्या खास तौर पर ज्यादा देखी जा रही है।
Round-wise वोटिंग %
– 9 बजे तक: 19.02%
– 11 बजे तक: 40.30%
– 1 बजे तक: 60.45%












