आसनसोल दक्षिण में हंगामा: बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल को पुलिस ने रोका, मीडिया की गाड़ियां साथ होने पर हुई बहस’
Oplus_0
आसनसोल । पहले चरण के मतदान के दौरान आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
मीडिया काफिले पर उठे सवाल
दरअसल अग्निमित्रा पॉल जब इलाके में बूथों का जायजा लेने निकली तो उनके साथ कई न्यूज चैनलों की गाड़ियां भी चल रही थी। पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए उनके काफिले को रोक लिया।
‘पुलिस ने की बदसलूकी’ – अग्निमित्रा
अग्निमित्रा पॉल का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बेवजह रोका और हेनस्ता किया। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ मतदान प्रक्रिया देख रही थी। मीडिया का साथ होना अपराध नहीं है। टीएमसी के इशारे पर पुलिस बीजेपी को टारगेट कर रही है।”
पुलिस का पक्ष
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक प्रत्याशी के साथ कई गाड़ियों का काफिला ले जाना आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए नियमानुसार उन्हें रोका गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
घटना के बाद मौके पर भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
चुनाव आयोग से शिकायत
अग्निमित्रा पॉल ने इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन को एकतरफा कार्रवाई बंद करनी होगी।












