राज्य की मुख्यमंत्री मदर टेरेसा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
1 min readकोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा की 111वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में कहा,“ मदर टेरेसा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। आइए हम हमेशा एक-दूसरे से मुस्कान के साथ मिलें, क्योंकि मुस्कान ही प्रेम की शुरुआत होती है।” मदर टेरेसा की जयंती पर यहां शहर में मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने अपनी संस्थापक की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की। 26 अगस्त 1910 को यूगोस्लाविया के स्कोपजी में जन्मी मदर टेरेसा गरीबों और वंचितों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती हैं। दुनिया भर के लोगों ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया है। मदर टेरेसा को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। वर्ष 1962 में उन्हें रोमन मैगसेसे पुरस्कार और 1979 में नाेबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।