shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

27 मई का पंचांग, जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त

1 min read

दिल्ली । आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।सुबह 11:49 बजे के बाद से त्रयोदशी तिथि शुरु हो जाएगी। त्रयोदशी तिथि को प्रदोष पूजा का सायंकाल मुहूर्त आज प्राप्त हो रहा है। ऐसे में प्रदोष व्रत आज है। यह ज्येष्ठ माह का शुक्र प्रदोष व्रत है। शुक्र प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से सुख, सौभाग्य बढ़ता है, दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। पति और पत्नी के संबंधों में कोई समस्या आ रही है, तो दोनों को साथ में शुक्र प्रदोष व्रत रखना चाहिए और शाम के समय में शिव शक्ति की पूजा करनी चाहिए। शिव कृपा से सभी दुख और समस्याएं दूर हो जाएंगी, मनोकमानाएं पूरी होंगी। प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत रखने वाले आज माता लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं, तो उनको शुक्रवार व्रत का पुण्य लाभ भी प्राप्त हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखना है कि शिव जी के साथ में माता लक्ष्मी की पूजा न हो। लक्ष्मी पूजा शिव पूजन से पहले या बाद में कर सकते हैं। आज शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन, धान्य एवं वैभव में वृद्धि होती है। शुक्रवार व्रत रखने से शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। आज आप सफेद वस्त्र, दूध, खीर, चावल, शक्कर, चांदी आदि का दान करके शुक्र ग्रह को प्रबल बना सकते हैं। शुक्र ग्रह के प्रबल होने से भौतिक सुख, सुविधाएं और विलासितापूर्ण जीवन प्राप्त होता है।आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल

27 मई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष द्वादशी
आज का करण – तैतिल
आज का नक्षत्र – अश्विनी
आज का योग – सौभाग्य
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – शुक्रवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00
सूर्यास्त – 07:18:00
चन्द्रोदय – 27:55:00
चन्द्रास्त – 16:26:59
चन्द्र राशि– मेष

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:46:29
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:43 से 12:45:49 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:10:19 से 09:05:25 तक, 12:45:49 से 13:40:55 तक
कुलिक– 08:10:19 से 09:05:25 तक
कंटक– 13:40:55 से 14:36:01 तक
राहु काल– 10:56 से 12:36 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:31:07 से 16:26:13 तक
यमघण्ट– 17:21:19 से 18:16:25 तक
यमगण्ड– 15:44:54 से 17:28:13 तक
गुलिक काल– 07:35 से 09:15 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *