बर्नपुर । सामाजिक संस्था हमारा संकल्प के साउथ रोड स्थित कार्यालय परिसर में संस्था के शिक्षा में सहयोग योजना के तहत तीसरे स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें से चयनित 10 गांव में से 26 मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक कोलकाता बीएफ आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से पहले से ही 50 से अधिक बच्चों को वित्तीय सहयोग के लिए आर्थिक सहयोग की राशि का वितरण किया जा रहा है। इससे पहले तीसरा स्क्रीनिंग टेस्ट बच्चों में लिया गया था। उनमें से चयनित इस बार 26 बच्चों को भी अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए नि:शुल्क कक्षा का आयोजन भी प्रति सप्ताह किया जा रहा है। जिसमें 120 से अधिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें अंग्रेजी, कंप्यूटर, गणित सहित अन्य विषयों के लिए नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य 2023 तक 200 बच्चों को आर्थिक मदद और 500 बच्चों को शैक्षणिक मदद प्रदान करना है। इस मौके पर आईएसपी से दुर्गेश कुमार, पवन कुमार गुटगुटिया, योग शिक्षक प्रेमकांत झा, बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल के प्राचार्य सत्यनारायण कुशवाहा, संस्था के सचिव राजेश देवघरिया, राजेश जनरल, राजेश रजक, मुनमुन राय, सजल माजी, मनीषा कुमारी, विक्रम पासवान आदि मौजूद थे।