आज का पंचांग, 13 जुलाई 2022: आज है गुरु पूर्णिमा पर्व, जानें महत्व, शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल
दिल्ली । आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है। आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। साथ ही लोग बुधवार का व्रत भी रखते हैं। हिंदू धर्म में बुधवार के व्रत का बहुत महत्व होता है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा की जाती है। गणेश जी के भक्त श्रद्धा भावना के साथ पूजा-अर्चना, व्रत करते हैं।बुधवार को सुबह उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद पूजा स्थल पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। गणेश जी की मूर्ति पर फूल, दीप, धूप, दूब, कपूर, चंदन आदि से पूचा अर्चना करें। मोदन अर्पित करने के बाद गणेश जी का ध्यान करते हुए ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का मंत्र 108 बार जपें।बुधवार व्रत की कथा पढ़ें. मान्यता है कि जो लोग बुधवार का व्रत करते हैं, उनके घर सुख-शांति, सुख समृद्धि, यश बरकरार रहता है। जीवन के सभी दुख, कष्ट, संकट दूर होते हैं। आज गुरु पूर्णिमा पर्व भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।उन्हीं की याद में गुरु पूर्णिमा के दिन व्यास जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्रों में गुरु को विष्णु, ब्रह्मा, महेश के समान दर्जा प्राप्त है और गुरु को भगवान का रूप माना गया है।गुरु पूर्णिमा पूजा विधि में स्नान करके पीले या सफेद वस्त्र धारण करें। अब विष्णु, ब्रह्मा, महेश, महर्षि वेदव्यास, गुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना करें। गुरु की तस्वीर पर धूप, दीप, फूल, चंदन चढ़ाकर पूजा करें। मिठाई का भोग लगाएं। अपने गुरु का आशीर्वाद लें। इस दिन आप दान, पुण्य करके अपने जीवन से सभी कष्टों, दुखों से मुक्ति पा सकते हैं। एक गुरु ही आपको सच्चाई की राह पर चलना सिखाते हैं। अंधकार से प्रकाश की राह पर चलने, सच-गलत में अंतर समझने का ज्ञान देते हैं……. 13 जुलाई 2022 का पंचांग आज की तिथि – आषाढ़ पूर्णिमा पूर्णिमा आज का करण – विष्टि आज का नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा आज का योग – एन्द्र आज का पक्ष – पूर्णिमा आज का वार – बुधवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 6:01:00 सूर्यास्त – 7:28:00 चन्द्रोदय – 19:21:00 चन्द्रास्त – नहीं चन्द्र राशि– धनु हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:49:44 मास अमांत – आषाढ़ मास पूर्णिमांत – आषाढ़ शुभ समय – कोई नहीं अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 11:58:58 से 12:54:17 तक कुलिक– 11:58:58 से 12:54:17 तक कंटक– 17:30:52 से 18:26:11 तक राहु काल– 12:45 to 14:25 कालवेला/अर्द्धयाम– 06:27:04 से 07:22:23 तक यमघण्ट– 08:17:42 से 09:13:01 तक यमगण्ड– 07:15:29 से 08:59:12 तक गुलिक काल– 14:25 to 16:06