Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 14 जुलाई 2022: आज श्रावण मास का पहला दिन, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

दिल्ली । आज श्रावण माह के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से सावन महीना प्रारंभ हो रहा है। इसका समापन 12 अगस्त को होगा। हिंदू धर्म में सावन महीने का बहुत महत्व है. श्रावण माह में इस बार चार सोमवार पड़ रहे हैं।पहला सोमवार 18 जुलाई को है। सावन के महीने में भगवान शंकर जी की पूजा सभी भक्त पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने वालों को प्रत्येक सोमवार को व्रत रखना ज़रूरी है। बीच में व्रत छोड़ने से शिव जी नाराज हो सकते हैं। सावन के महीने में मांस-मछली, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और भक्तों को सात्विक भोजन लेना चाहिए। प्रत्येक सोमवार भक्त शंकर भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत रखते हैं।सोमवार व्रत के साथ ही मंगला गौरी व्रत भी महत्वूर्ण है।मंदिर में शंकर भगवान को दूध, शहद, गंगाजल आदि से रुद्राभिषेक करके बेल पत्र अर्पित करें। मान्यता है कि शंकर भगवान की पूरी श्रद्धा भाव और सही विधि से पूजा की जाए, तो भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है। भक्तों के कुंडली में व्याप्त दोष दूर होते हैं. जीवन से दुख-दर्द, कष्ट दूर होते हैं। घर में सुख समृद्धि, शांति आती है. पारिवारिक कलह दूर होते हैं। आज गुरुवार का व्रत भी रखा जाता है। इस दिन विष्णु भगवान और देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु के दर्शन के लिए मंदिर जाएं। व्रत रखकर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करें. श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। घर पर भी आप विष्णु जी की मूर्ति या फोटो रखकर उनकी पूजा कर सकते हैं। आज के दिन जो लोग विष्णु भगवान की पूजा, उपासना, व्रत पूरे विधि विधान से करते हैं, उन्हें इसका पुण्य भी प्राप्त होता है। घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है………. 14 जुलाई 2022 का पंचांग आज की तिथि – श्रावण कृष्णपक्ष प्रतिपदा आज का करण – बलव आज का नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा आज का योग – वैद्रुति आज का पक्ष – कृष्णपक्ष आज का वार – गुरुवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 6:02:00 सूर्यास्त – 7:28:00 चन्द्रोदय – 20:18:59 चन्द्रास्त – 05:43:00 चन्द्र राशि– मकर हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:48:58 मास अमांत – आषाढ़ मास पूर्णिमांत – श्रावण शुभ समय – 11:59:07 से 12:54:22 तक अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 10:08:35 से 11:03:51 तक कुलिक– 10:08:35 से 11:03:51 तक कंटक– 15:40:10 से 16:35:26 तक राहु काल– 14:25 to 16:06 कालवेला/अर्द्धयाम– 17:30:42 से 18:25:58 तक यमघण्ट– 06:27:31 से 07:22:47 तक यमगण्ड– 05:32:15 से 07:15:53 तक गुलिक काल– 09:23 to 11:04    
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us