Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 15 जुलाई 2022: आज करें माता लक्ष्मी की पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

दिल्ली । आज शुक्रवार के दिन धन, सुख और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उनको पूजा में कमल का फूल, लाल गुलाब, कमलगट्टा, शंख, बताशा, सफेद बर्फी, मखाने की खीर आदि अर्पित करना चाहिए।इस दिन आप श्रीयंत्र की पूजा कर सकते हैं। लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र आदि का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए आपको लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना चाहिए. मंत्र जाप में शुद्ध उच्चारण का अवश्य ध्यान रखें। उच्चारण अशुद्ध होने पर उसका फल प्राप्त नहीं होता है। आज शुक्रवार को आप मां दुर्गा और शीतला माता की भी पूजा कर सकते हैं। शीतला माता की कृपा से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है। वह रोग से मुक्त रहता है। आज के दिन आप शुक्र ग्रह के दोषों को दूर करने के भी उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। आप चाहें तो नवग्रह चालीसा का पाठ कर सकते हैं। आज पूजा के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को इत्र, सफेद वस्त्र, दूध, शक्कर, चावल आदि का दान कर सकते हैं। दान करने से शुक्र ग्रह का दोष दूर होगा। जिनका शुक्र मजबूत होता है, उनका जीवन भौतिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण होता है। उनके दांपत्य जीवन में रोमांस रहता है।कला, फिल्म आदि के क्षेत्रों में लोकप्रियता बढ़ती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल……….

15 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण कृष्णपक्ष द्वितीया
आज का करण – तैतिल
आज का नक्षत्र – श्रवण
आज का योग – प्रीति
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – शुक्रवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:02:00
सूर्यास्त – 07:27:00
चन्द्रोदय – 21:07:59
चन्द्रास्त – 06:56:00
चन्द्र राशि– मकर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:48:08
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 11:59:15 से 12:54:27 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:18:24 से 09:13:37 तक, 12:54:27 से 13:49:40 तक
कुलिक– 08:18:24 से 09:13:37 तक
कंटक– 13:49:40 से 14:44:53 तक
राहु काल– 11:04 से 12:45 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:40:05 से 16:35:18 तकयमघण्ट– 17:30:30 से 18:25:43 तक
यमगण्ड– 15:53:53 से 17:37:24 तक
गुलिक काल– 07:43 से 09:23 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us