shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 28 जुलाई 2022: हरियाली अमावस्या आज, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

1 min read
दिल्ली । आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज हरियाली अमावस्या है, जिसे श्रावणी अमावस्या भी कहते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पितरों की पूजा करते हैं। उनकी आत्म तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है। पिंडदान, श्राद्धकर्म भी कराया जाता है, ताकि पितृ दोष न लगे। यदि है भी, तो वह दूर हो जाए। पितरों को खुश रहने से घर परिवार की उन्नति होती है और वंश वृद्धि भी होती है। यदि पितर नाराज हो जाते हैं तो वे श्राप दे देते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, बरगद, नीम, आंवला, आम आदि के पौधे लगाने की परंपरा है। इन पौधों को लगाने से भी कई प्रकार के दोष दूर होते हैं। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है।दोनों देवों को पीले फूल, अक्षत्, चंदन, हल्दी, धूप, दीप, पंचामृत, तुलसी के पत्ते आदि अर्पित करते हैं। इस दिन बेसन के लड्डू, गुड़ और चने की दाल का भोग लगाया जाता है. जिनकी कुंडली में बृहस्पति का दोष होता है, उन लोगों को गुरुवार के दिन हल्दी, घी, गुड़, पीले वस्त्र, पीतल के बर्तन आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करना चाहिए ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होता है और देव की कृपा होती है। गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है। आइए पंचांग से जानें आजे का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल। 28 जुलाई 2022 का पंचांग आज की तिथि – श्रावण अमावस्या आज का करण – चतुष्पाद आज का नक्षत्र – पुनर्वसु आज का योग – वज्र आज का पक्ष – कृष्ण आज का वार – गुरुवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 06:08:00 सूर्यास्त – 07:23:00 चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं चन्द्रास्त – 19:19:59 चन्द्र राशि– कर्क हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:35:06 मास अमांत – आषाढ़ मास पूर्णिमांत – श्रावण शुभ समय – 12:00:14 से 12:54:34 तक अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 10:11:33 से 11:05:53 तक, 15:37:36 से 16:31:56 तक कुलिक– 10:11:33 से 11:05:53 तक कंटक– 15:37:36 से 16:31:56 तक राहु काल– 14:25 to 16:04 तक कालवेला/अर्द्धयाम– 17:26:17 से 18:20:37 तक यमघण्ट– 06:34:11 से 07:28:31 तक यमगण्ड– 05:39:50 से 07:21:44 तक गुलिक काल– 09:27 to 11:06 तक
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *