Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक लक्ष्य घर-घर पहुंचे राज्य सरकार की योजनाएं – बिधान उपाध्याय

सालानपुर । राज्य सरकार इस साल होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर घर घर पहुचाने के लिए तृणमूल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव तृणमूल पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कर्मी बैठक दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम की घोषणा की। दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत बाराबनी विधानसभा विधायक सह आसनसोल नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय विधानसभा के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि कार्यक्रम कर रहे हैं एंव घर-घर जाकर राज्य सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुचा रहे है। शनिवार सालानपुर प्रखंड के फुलबेरिया बालकुंडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में विधान उपाध्याय पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक गांवों का दौरा किए एवं जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने के कार्यक्रम शुरू करने से पहले सबके भले की। उन्होंने ने पाताल दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में अलकुशा प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। वहां से गांव में जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में सुना। फिर उन्होंने पाताल दुर्गा मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। पाताल प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। वहां उन्होंने छात्रों से बात की, गांव में जाकर उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। जल्द सभी समस्याओं को हल करने का वादा किया। कार्यक्रम के दौरान श्री उपाध्याय तृणमूल के सुकुमार कर्मकार के घर दोपहर का भोजन किया। विश्राम के बाद दोपहर फूलबेरिया गांव में कार्यकर्ता को सम्बोधित, पंचायत कार्यालय का दौरा करने गए। फिर उन्होंने पाताल गांव में लक्ष्मी मंदिर में शाम की पूजा की। वहां से बालकुंडा गांव में सामुदायिक भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की। कार्यक्रम के शेष में उन्होंने बामपद गोराई के घर रात्रि भोजन कर विश्राम किया।  
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
   
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us