बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान में शौचालय का आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास

बर्नपुर । निगम की ओर से बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान स्थित शौचालय का आधुनिकीकरण कार्य शुरू किया गया। रविवार को स्थानीय पार्षद अशोक रूद्र ने नारियल तोड़कर कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर बर्नपुर सिख संगत के सदस्यों ने पार्षद अशोक रूद्र का आभार व्यक्त किया। बर्नपुर सिख संगत के चरणजीत सिंह ने कहा कि बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान में नगर निगम की ओर से महिला, पुरुष के लिए कुल 8 शौचालय का निर्माण किया गया था लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण शौचालय की अवस्था बदहाल हो गई थी। जिसे देखते हुए स्थानीय पार्षद अशोक रूद्र की पहल पर जल्द शौचालय का काम शुरू किया जायेगा। इस मौके पर बर्नपुर सिख संगत सह बर्नपुर गुरुद्वारा के नवनिर्वाचित प्रधान जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, जसबीर सिंह, रंजीत घई, गुरमित सिंह, हरजीत सिंह, सुखबीर सिंह सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।