Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, अभिनव और गौतमी की जोड़ी ने फ्रांस को हराया

आसनसोल। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जूनियर विश्व कप में भारत के दमदार प्रदर्शन जारी है। वहीं, रविवार को अभिनव साव और गौतमी भनोट ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने फ्रांसीसी जोड़ी ओशिन मुलर और रोमेन को 17-7 से हराया। टूर्नामेंट में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। बता दें कि भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया था, लेकिन फाइनल में बाजी पलट दी। भारत के नाम दो दिन के टूर्नामेंट के बाद अब विश्व कप से दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हैं। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में क्रमश: संयम और अभिनव चौधरी, सुरुचि इंदर सिंह और शुभम बिस्ला की जोड़ी ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। बीते साल जूनियर वर्ल्ड कप में अभिनव ने एक रजत पदक जीता था। उसके बाद उसी साल कोरिया में हुए एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस साल अभिनव 2 पदकों के साथ घर आ रहे है। इनमें एक स्वर्ण और एक रजत पदक है। यह सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष और नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अभिनव साव ने इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे और उनके उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। सेंट विंसेंट स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर भी बेहद खुश हैं। वहीं उन्होंने भी अभिनव को आशीर्वाद दिया। अभिनव की मां और दादा रामचंद्र साव भी बेहद खुश है। उनका कहना है कि अभिनव को अभी और भी उपलब्धियां हासिल करनी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *