Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद विश्व योग दिवस की एतिहासिक भव्य तैयारी में जुटे

आसनसोल । हर साल 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के कार्यक्रमों को आयोजित कर योग को लेकर जागरूक किया जाता है। लोगों को योगा से होने वाले फायदे बताए जाते हैं। योग कई सदियों से भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। पुरातन काल से ही ऋषि मुनि योग करते रहे हैं। भारत की पहल पर योग के महत्व को देखते हुए इसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया गया है। इसी क्रम में शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह बहुप्रतिभावान कृष्णा प्रसाद के सौजन्य और बागेश्वर धाम सरकार के निर्देश पर आगामी 21 जून को कल्ला बाईपास स्थित कृष्णा प्रसाद के आवास स्थित उनकी चार दिवारी कैंपस में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जायेगा। इसे लेकर जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। चारो तरफ बैनर और होर्डिंग लग गए है। इलाके में माइकिंग शुरू कर दी गई। योग प्रशिक्षक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके है। स्टेज और योगा स्थल पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। सनद रहे कि कृष्णा प्रसाद कोई भी कार्य साधारण नहीं करते हैं। उनका सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ पर आधारित सभी कार्यक्रम एतिहासिक भव्य रूप से मनाई जाती है। इंटरनेशनल योग दिवस भी एतिहासिक और भव्य रूप से मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इंटरनेशनल योगा डे को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गयी। जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है। योग करने के जीवन में कई फायदे होते हैं। यह आपको फिट रखता है। रोजाना योग करने से लोगों को कई बीमारियों से निजात मिलती है। वहीं उन्होंने कहा इंटरनेशनल योगा डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग को लेकर जागरुकता पैदा करना है। इस दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, इसके फायदे बताए जाते हैं। जिससे लोग रोजाना योगाभ्यास करने का समय निकाल सकें। योग करने से शरीर फिट और तंदरुस्त रहता है। नियमित योग करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर 24 घंटा साथ देता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह में आधा घंटे योगा जरूर करना चाहिए। योगा मनुष्य को स्वस्थ रखने में साहयता करता है। योग करने से मनुष्य का मन और आत्मा संतुलित रहती है। लेकिन मात्र शरीर को सुडौल बनाने और मन को कुछ क्षणों के लिए नियंत्रण में रखने से मनुष्य का उद्देश्य पूरा नहीं होता। परमात्मा की प्राप्ति भक्ति योग से ही संभव है।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *