वह खुद को भले ही इंडियन कहें, लेकिन उनका मकसद ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह – जितेंद्र तिवारी
1 min read
आसनसोल । आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह समय-समय पर अपने विचारों को ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। इसी क्रम में मंगलवार उन्होंने एक बार फिर एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर किसी खास व्यक्ति को निशाने पर लिया है। उस खास व्यक्ति के बारे में लिखा है कि वह खुद को भले ही इंडियन कहें, लेकिन उनका मकसद ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह है। जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी सिर्फ देश की संपत्ति को लूटना चाहती थी। वह भी यही चाहते हैं। उनका इशारा सभी लोग समझ ही गए होंगे।