Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राज्य सरकार आम लोगों की भावनाओं से खेल रही है – शुभेंदु अधिकारी

1 min read
वोटों में हेराफेरी से जीते हैं विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती पांडवेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ में आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। लेकिन पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बंगल में कोई विकास नहीं हुआ है। राज्य सरकार आम लोगों की भावनाओं से खेल रही है- उक्त बातें विधानसभा के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पांडवेश्वर में भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए कही। शीतलपुर कोलियरी के दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा की ओर से आमसभा हुई। पार्टी के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, विधायक अग्निमत्रिपाल, लक्ष्मण घुरुई, भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी तथा चैताली तिवारी आदि उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे। भाषण की शुरुआत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी ने नौ साल में प्रधानमंत्री मोदी ने मानव कल्याण और सुशासन स्थापित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में तेजी से विकास हो रहा है। चंद्रयान अभियान, जी-20 सम्मेलन की सफलता पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। नरेंद्र मोदी भारत के ही नेता नहीं बल्कि विश्व गुरु हैं। इसीलिए विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बंगाल की जनता के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने अगर कुछ किया तो सिर्फ अपने परिवार के लिए किया। बंगाल का विकास नहीं हुआ है। कालीघाट के बनर्जी परिवार का विकास हुआ है। उन्होंने ममता बनजी को स्पेन यात्रा का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रही है कि वह निवेश लाने के लिए स्पेन गई है। यह विश्वास करने योग्य नहीं है, क्योंकि सिंगुर में प्रस्तावित टाटा फैक्ट्री को डायनामाइट से उड़ाने वाला व्यक्ति उद्योग लाने गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंन कहा कि कोयला, बालू और पत्थर सभी सिंडिकेट द्वारा लूटे जा रहे है। अभिषेक बनर्जी के बारे में कहा कि भाई चोर है। उसने अपने स्वार्थ के लिए अपनी पत्नी को भी चोर बना दिया। उन्होंने आज की सभा में पांडवेश्वर के तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के बारे में भी विस्फोटक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक को जनता ने वोट देकर नहीं जिताया है। उन्होंने काउंटिंग सेंटर में वोटों की हेरा फेरी करके जीत हासिल की। महीने में दो बार यहाँ के विधायक कालीघाट में पैसा भेजते हैं। विपक्षी दल के नेता ने दावा किया कि उनके पास सबूत हैं। पांडवेश्वर के तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने शुभेंदु अधिकारी के आरोपों पर कहा कि शुभेदु अधिकारी लोडशेडिंग से जीतने वाले विधायक है। उन्होंने कहा कि उनके आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *