Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

लॉ क्लर्क के राज्य कमेटी के आव्हान पर आसनसोल कोर्ट के पास किया गया पथावरोध

आसनसोल । अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार लॉ क्लर्क के राज्य कमेटी के आव्हान पर आसनसोल कोर्ट के पास पथावरोध किया गया। इस मौके पर 60 के आसपास लॉ क्लर्क उपस्थिति थे। इस संदर्भ में संगठन के अध्यक्ष प्रलय राय ने कहा कि उनके साथ सौतेला आचरण किया जा रहा है और उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लंबे समय से वह अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करते आए है। लेकिन जब उनकी बातें नहीं मानी गई तो उन्होंने रोड जाम किया। उनका यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से तकरीबन आधे घंटे तक चला। उन्होंने बताया कि आज सिर्फ आसनसोल अदालत नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जितने भी अदालत है। उन सबके सामने आधे घंटे के लिए लॉ क्लर्क संगठन के सदस्यों द्वारा रोड जाम किया गया था। यह अवरोध 12 बजे से लेकर 12.30 बजे तक चला। उन्होंने कहा कि बेहद शांतिपूर्ण तरीके से यह कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी 13नमांगे हैं जिनके समर्थन में पूरे प्रदेश में लॉ क्लर्क आंदोलन कर रहे हैं। इनमें त्रुटीपूर्ण पश्चिम बंगाल लॉ क्लर्क एक्ट के संशोधन ,लॉक क्लार्क को जो काम का अधिकार दिया गया है। वह हर जगह पर लागू करना होगा। सियालदह में उनके ऑफिस को हटाकर कोलकाता में स्थानांतरित करना, अदालत में जो लोग इंसाफ के लिए आते हैं। उन लोगों के लिए शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था करना, लॉ क्लर्क के बैठने के लिए जगह बनाना होगा। जैसे कुछ मांगे हैं जिनके समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है और जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो यह जारी रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *