रानीगंज के नारायण कुड़ी मथुरा चंडी पर्यटन स्थल को हेरिटेज के तहत किया जाए विकसित – जितेंद्र तिवारी
1 min read
सिर्फ कागज पर इसे हेरिटेज की घोषणा करके न छोड़ा जाए
रानीगंज । विश्व पर्यटन दिवस के दिन निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी रानीगंज के नारायण कुड़ी स्थित मथुरा चंडी पर्यटन स्थल पर भाजपा के समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब वे मेयर थे। उस समय उन्होंने राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया था कि इस क्षेत्र को हेरिटेज घोषणा किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ ठाकुर के दादाजी प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर ने सबसे पहली कोलियरी की स्थापना की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसे हेरिटेज के घोषणा करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया था जो कि तत्कालीन पर्यटन मंत्री गौतम देव ने प्रस्ताव की सराहना की थी।
प्रस्ताव को पारित भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में यहां पर प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर की मूर्ति लगाई गई थी और भी कुछ प्रारंभिक कार्य हुए थे। लेकिन उसके बाद से यहां पर कोई कार्य नहीं हुआ है और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम कहीं न कहीं ठप पड़ा हुआ है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सिर्फ किसी एक स्थल को हेरिटेज घोषित कर देने मात्र से उसे स्थान में पर्यटक नहीं आते है। इसके लिए उस पर्यटन स्थल को विकसित करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से लेकर 2023 तक वर्तमान राज्य सरकार द्वारा इसे लेकर कोई पहल नहीं की गई है। इस वजह से यहां पर करोड़ों रुपए खर्च कर भवन तो बनाए गए हैं। लेकिन यहां पर एक भी पर्यटक नजर नहीं आता है। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य सरकार से मांग किया कि इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पहल की जाए और सिर्फ कागज पर इसे हेरिटेज की घोषणा करके छोड़ न दिया जाए। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर फिर से राज्य सरकार से मांग किया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल किया जाए। ताकि लोग यहां पहुंचे एवं इसके हेरिटेज की महता को बढ़ाए।










