अंडाल। अंडाल प्रखंड के खांद्रा ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित वृद्धाश्रम के निकट रुईदास पाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दुर्गा पूजा के उपलक्ष में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य जितेंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का उत्सव बहुत बड़ा उत्सव है। कहा जाए तो पश्चिम बंगाल के लिए यह सबसे बड़ा त्यौहार है। इस उत्साह में सभी खुशी-खुशी पूजा का आनंद उठाएं। इस कारण आज जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर इन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विधायकों एवं सांसद सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण करने के लिए सरकार के द्वारा फंड दिया गया है। लेकिन इस क्षेत्र के विधायक एवं सांसद आप लोगों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका क्या कारण है। आप लोग उनसे पूछिएगा। आखिर वह पैसा गया कहां। हम लोग सरकार में ना होते हुए भी आप लोगों तक जितना हो सके मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोगों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद कि आप लोगों ने हम लोगों के द्वारा दिया गया वस्त्र को अपनाया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव रामानंद पाठक, रानीगंज मंडल तीन के अध्यक्ष शंभू पासवान, उपाध्यक्ष भोला एवं भाजपा नेता सुधीर सिंह, कुंदन बर्नवाल आदि उपस्थित थे।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found