Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मनाया संविधान दिवस

आसनसोल । संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने मंगलवार इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के प्रांगन में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया। आसनसोल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान, जो दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, की विचारधाराओं को बनाए रखने और अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। संविधान दिवस का आयोजन भारतीय संविधान में परिकल्पित नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया और बाद में 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *