Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में 50 लोगों ने भाजपा का दामन थामा

कुल्टी। वार्ड 70 अंतर्गत गुरुदारा में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी की उपस्थिति में 50 लोगों ने भाजपा का झंडा थामा। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। सनद रहे यह वार्ड तृणमूल के कब्जे में हैं। जिसको लेकर अब कई कयास लगाए जा रहे हैं। संबोधित करते हुए पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कर रामराज्य की नींव डाल दी हैं। आगे चलकर यह देश रामराज्य से जाना जायेगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की जा रही तुष्टीकरण की राजनीति अब अधिक दिनों तक चलने वाली नहीं हैं। अल्पसंख्यक समाज का झुकाव भाजपा की ओर हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेगा। चारों तरफ राम ही राम होंगे। इस दौरान कुल्टी रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर में चल रहे चौबीस घंटे का हरिनाम कीर्तन में भी श्री तिवारी शामिल हुए। पुजारी ने जितेंद्र तिवारी को सम्मानित किया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कनिका गुप्ता, जिला भाजपा के प्रवक्ता राजेश सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा की मडंल अध्यक्ष कल्पना राय, डॉ. अशोक शर्मा, रविंद्र सिन्हा, आदित्य शर्मा, बबलू साव, शिवम गुप्ता, सुनील सिंह, विक्की रविदास, पंकज कुमार राम, सरोज मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *