बाराबनी । बाराबनी विधानसभा अन्तर्गत पुरानडीही गांव के रहने वाले साहेब लाला मुर्मु डीवीसी में अस्थाई कर्मी के रूप में काम करते थे। कुछ दिनों पहले काम करते समय उनको करंट लग गया था। 7 दिन अस्पताल में रहने के बाद गुरुवार उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने और गांव वालों ने उनके शव को रास्ते पर रखकर डीवीसी कार्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। शुक्रवार डीवीसी प्रबंधन के साथ आईएनटीटीयूसी के पदाधिकारीयों की बैठक हुई। यहां मृत साहेब लाल मुर्मु की पत्नी को अस्थाई कर्मी के रूप में नियुक्ति की बात कही गई। वह सोमवार से ड्यूटी पर जाएंगी। इसके साथ ही उनकी पत्नी को 15 लख रुपए प्रदान किए जाएंगे। प्रबंधन के जो शीर्ष अधिकारी हैं वह अपनी तरफ से मिलाकर 5 लाख रुपए और देंगे। इसके अलावा और 15 लख रुपए की मांग की गई है। डीवीसी प्रबंधन अपने बोर्ड मीटिंग में इस मांग को पेश करेंगे और उनको उम्मीद है कि यह मांग पूरी हो जाएगी। साहेब लाल मुर्मू की पत्नी सोमवार से ड्यूटी पर जाएंगी और उनको अस्थाई करने के रूप में नियुक्ति दी गई है। लेकिन उन्हें एक स्थाई करने के रूप में सुविधा दी जाएगी।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found