कुल्टी। वार्ड 62 के खलिल नगर में सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। जिस कारण क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का आशंका बनी हुई हैं। इस संबंध में खलिल नगर के स्थानीय लोगों का कहना हैं कि रमजान और होली को लेकर आसनसोल नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर विशेष फंड जारी किया जाता हैं। लेकिन खलिल नगर में सफाई स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह चरमराया हुआ हैं। गंदगी पर अवारा जानवर गंदगी फैलाते हैं। जिससे मक्खियों के भनभनाने पर रोग फैलने की आशंका बनी हुई हैं। जिस पर स्थानीय पार्षद तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का ध्यान नहीं हैं। जहां कचरा जमा करने का भी साधन नहीं हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। जब कि यह बस्ती घनी आवादी के बीच हैं। जहां अल्पसंख्यक समुदाय तथा पिछड़ी जातियों की आबादी ज्यादा हैं। सफाई की इतनी लचर व्यस्था हैं कि कभी भी यहां मच्छर मारने की दवा का छिड़काव और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कभी नहीं होता हैं। जिससे समझा जा सकता हैं कि यहां के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर भगवान भरोसे रहते हैं। आसनसोल नगर निगम त्वरित कार्रवाई करे तो समस्या का समाधान हो सकता हैं।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found