आसनसोल । दुर्गापूजा के अवसर पर पूर्व वर्षों के भांती इस वर्ष भी तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव चंकी सिंह ने निसहाय जरूरतमंद महिलाओं के घर घर जाकर साड़ी और धोती का वितरण किया। इस मौके पर चंकी सिंह ने कहा कि वैसे जो आर्थिक तंगी के कारण पर्व त्योहार पर अपने लिए नये कपड़े लेने में असमर्थ हैं वैसे लोगों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। निसहाय लोगों के वस्त्र वितरण करने से आत्म को संतुष्टि प्राप्त होती है, क्योंकि जरूरतमंद निसहायों की मदद से बड़ा कोई कार्य नहीं है। राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक प्रवृति के धनी चंकी सिंह वर्ष भर राजनीतिक के साथ सामाजिक कार्य करते रहते हैं। बुनियादी सुविधाओं के मुहैया के साथ सामाजिक कार्य में लगे रहते है। अपने 40 वार्ड में जरूरतमंदों के मसीहा के रूप में उभरे हैं चंकी सिंह। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल कूद के क्षेत्र में जरूरतमंदों को मदद करते है। जरुरतमंद बच्चों को पठन पाठन के सामग्री प्रदान करते हैं। वहीं बहुत से बच्चों को खेलकूद की कीट देते हैं। वार्ड में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाते है। ठंड के मौके पर सैकड़ो जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हैं। वर्षात में तिरपाल वितरण करते हैं। पर्व त्योहार पर नया वस्त्र वितरण करते है। राजनीतिक और सामाजिक कार्य में महारथ हासिल किया।