ऑटो और पुलिस की गाड़ी में सीधी टक्कर दो घायल
आसनसोल । घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना आसनसोल नॉर्थ थाना के लालगंज इलाके की है। स्थिति हिंसक होने पर नॉर्थ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारण आसनसोल गौरंडी रोड पर यातायात बाधित हो गया। बाद में व्यापक संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात पुलिस वाहन और चार पहिया ऑटो के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए। लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया पुलिस वाहन को घेर लिया। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और स्थिति को संभाला।