Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल : नवंबर में बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम – कृष्णा प्रसाद

आसनसोल । कई मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ करने से ईश्वर की कृपा बनी रहती है और आंतरिक शांति मिलती है। भगवान की पूजा करने से मन की शांति मिलती है और जीवन में सफलता मिलती है।पूजा-पाठ से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने 2000 लोगों को ऐतिहासिक प्रयागराज महाकुंभ अमृत स्नान करवाया एवं सभी को सकुशल वापस लाया। इसके लिए घाघर बुढ़ी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम किया गया था। यात्रा शुरू होने के पहले मां घाघर बुढ़ी की पूजा कर आज्ञा लेकर यात्रा शुरू की गई थी। सकुशल लौटने पर महाशिवरात्रि और अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बुधवार मां घाघर बुढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां घाघर बुढ़ी और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के आशीर्वाद से उनके द्वारा आयोजित ऐतिहासिक महाकुंभ यात्रा सफल रही। इसी शुभ अवसर पर उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और संपूर्ण शिल्पांचल एवं पश्चिम बंगालवासियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी की। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यात्रा शुरू होने के दिन बैनर लगाया गया था।
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में 100 बिस्तरों वाला एक बहु-विशेषज्ञता कैंसर अस्पताल का निर्माण होगा। इस अस्पताल का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे। वहीं 26 फरवरी को छतरपुर गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में 251 बेटियों की सामूहिक शादी हुई है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आशीर्वाद देने पहुंचे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आसनसोल में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नवंबर महीना में किया जाएगा। पूरे पश्चिम बंगाल के लिए गर्व की बात होगी। अभी तिथि और जगह तय नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल से 10 लाख और पूरे भारत से 21 लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। इसे देखते हुए जगह तय करना है। दुर्गापूजा के पहले 15 हेल्प लाइन नंबर जारी की जाएगी। 5 हजार महिलाएं और 15 हजार पुरुष सेवक बागेश्वर धाम कार्यक्रम में सेवा देंगे। पुलिस और प्रशासन से अनुमति किसी कारण वश नहीं मिली तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम वर्ष 2023 में होने वाली थी किसी कारण नहीं हो सकी। इस वर्ष इसे मां घाघर बुढ़ी की आशीर्वाद से बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम सफल की जाएगी।

      This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *