Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मधुबनी के सांसद ने छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर मनाया बिहार दिवस

बर्नपुर(भरत पासवान) । बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश सदस्य पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में बर्नपुर के रामबांध स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक समिति में छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार के मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव का भाजपा कर्मियों ने काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पवन कुमार सिंह ने सांसद डॉ अशोक कुमार यादव , आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित अन्य को उत्तरीय एवं श्री राम का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक के बाद मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि बिहार के करीब दो करोड़ लोग काम-धंधे समेत विभिन्न कारणों से पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में 9 लाख टीचरों की बहाली हुई है। एनएचआईए परियोजना चल रही है। व्यवसाय बढ़ा है। 2005 से 2025 का बिहार काफी बदला हुआ है। उन्होंने चुनाव को देखते हुए बंगाल के दौरा किए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि अभी बहुत समय है। भाजपा का कार्यक्रम साल भर चलते रहता है। वहीं इस कार्यक्रम में शंकर चौधरी, परिमल पाल, राम अधिकारी, विद्युत कर्मकार सहित काफी संख्या में भाजपा कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *