दुर्गापुर । ‘पश्चिम बंगाल अवैध लोगों का घर बन गया है। मान लीजिए बांग्लादेशी और पाकिस्तानी, जो अवैध रूप से मौजूद हैं, उन्हें बाहर निकालना होगा,’ पूर्व भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पुलिस को चेतावनी के साथ बी अलर्ट को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज बी अलर्ट कहना संभव नहीं होगा। इतने लंबे समय से बांग्लादेश से अलग-अलग जगहों से रोहिंग्या लाए गए हैं। मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए गए हैं। उन्हें वोट देने की सुविधाएं दी गई हैं। अब वे बी अलर्ट कहते हैं। अलर्ट पहले क्यों नहीं जारी किया गया? यह पश्चिम बंगाल अब बाहरी आतंकवादियों और अवैध लोगों का घर बन गया है। कार्रवाई होनी चाहिए। सिर्फ बी अलर्ट के रूप में विज्ञापन देने से यह नहीं होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था उनके अपने हाथ में है, फिर भी वे कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे। बुधवार की शाम दुर्गापुर भिरंगी मोड़ से प्रान्तिका पांच माथा मोड़ तक बीजेपी की ओर से रैली निकाली गई। यह रैली भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए एक तिरंगा यात्रा निकली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने किया। साथ में बर्दवान संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष अभिजीत तां, दुर्गापुर पश्चिम भाजपा विधायक लक्ष्मण घुरूई, दुबराजपुर भाजपा विधायक अनूप साहा और अन्य जिला भाजपा नेताओं ने भी इस रैली में शामिल थे।