Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा ने रैली निकाल संविधान हत्या दिवस पर कांग्रेस को घेरा, संविधान की रक्षा के लिए किया प्रेरित

बर्नपुर(भरत पासवान)। 25 जून , 1975 को तत्कालीन इंदिरा सरकार ने देश पर इमरजेंसी थोपते हुए लोगों का मौलिक अधिकार छीन लिया था। वहीं देश में इमरजेंसी थोपे जाने के 50 साल पूरा होने पर भाजपा की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में संविधान हत्या दिवस का पालन किया गया। वहीं बुधवार की शाम भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस को लेकर त्रिवेणी मोड़ समक्ष से रैली निकाली गई। इस रैली में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा, आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पॉल, कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार, प्रदेश सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बाप्पा चटर्जी सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक शामिल हुए। रैली त्रिवेणी मोड़ से आरम्भ होकर स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना सहित विभिन्न इलाके की परिक्रमा कर बर्नपुर बस स्टैंड समीप सभा में तब्दील हो गई। सभा में भाजपा नेताओं ने देश पर इमरजेंसी थोपे जाने की कड़ी निंदा करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इस निर्णय की आलोचना की। साथ ही देश में ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया।  
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *