आसनसोल में लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट ने धूमधाम से मनाया मैगजीन मंथ और शिक्षक दिवस, प्रधानाध्यापिका और पत्रकार सम्मानित
आसनसोल, शिल्पांचल टुडे।
लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट द्वारा गुरुवार को आसनसोल क्लब लिमिटेड में मैगजीन मंथ एवं शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो विभूतियों को सम्मानित किया गया। मणिमाला गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजना राय चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में तथा वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा क्लब की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें क्लब की साल भर की सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।
कार्यक्रम में लायन फर्टिनिटी, जयंती मल्लिक, डॉ. आर.सी. मल्लिक, डॉ. एस.एस. सरकार, डॉ. लखी सरकार, मुकेश टोडी, डॉ. नबारुण गुहाठाकुरता सहित लायंस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि शिक्षक दिवस के माध्यम से शिक्षकों को सम्मानित करना समाज को एक नई प्रेरणा देता है। मैगजीन मंथ के जरिए क्लब अपने सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों को पत्रिका के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।














