भीड़ तंत्र का लोकतंत्र पर हमला विफल, गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग के सतर्कता को नमन – व्यवसायी सुरेन जालान
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने के प्रयासों को लेकर आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि “गृह मंत्रालय एवं लोकतंत्र सुरक्षा के गुप्तचर पदाधिकारी के संज्ञान पर आज भीड़ तंत्र का लोकतंत्र पर हमला करना पूरे देश में विफल हो गया। भारत की सुरक्षा के लिए खुफिया विभाग एवं गृह मंत्रालय को देशहित के लिए नमन करते हैं।”
सुरेन जालान ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने में खुफिया तंत्र और गृह मंत्रालय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय रहते मिले इनपुट और सतर्कता के कारण कई संभावित अव्यवस्थाओं को टाला जा सका है।














