Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल: व्यवसायी सह समाजसेवी मृत्युंजय मुखर्जी को पत्नी वियोग, 65 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आसनसोल के जाने-माने विशिष्ट व्यवसायी एवं समाजसेवी मृत्युंजय मुखर्जी की पत्नी तुषारिका मुखर्जी (65) का शनिवार को आसनसोल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रही थी।

परिजनों के अनुसार तुषारिका मुखर्जी का लंबे समय से मुंबई में इलाज चल रहा था। उपचार के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार भी हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले आसनसोल लौटने पर अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लगातार इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं

तुषारिका मुखर्जी अपने पीछे पति मृत्युंजय मुखर्जी, दो पुत्रों और भरे-पूरे परिवार को छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल छा गया।

वे एक सरल और मिलनसार स्वभाव और धार्मिक प्रवृति की महिला थी। सामाजिक कार्यों में भी वे हमेशा अपने पति का सहयोग करती थी।

शोक संवेदना

उनके निधन पर शहर के कई गणमान्य लोगों, व्यवसायियों और समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *