Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: बेनाचिटी में चल रहा था फेक कॉल सेंटर, 3 महिलाओं समेत 8 धराए

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
साइबर ठगों के खिलाफ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुर्गापुर थाना के बेनाचिटी इलाके में छापेमारी कर एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार, इस कॉल सेंटर से लोगों को फोन कर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर मोटी कमाई का लालच दिया जाता था और फिर उनसे पैसे ऐंठे जाते थे। लंबे समय से इस अवैध सेंटर के चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।

3 महिला समेत 8 गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में
– कई मोबाइल फोन
– लैंडलाइन टेलीफोन
– राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और अब तक कितने लोगों को इस फर्जीवाड़े का शिकार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *