Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में पुलिस का ‘नशा छोड़ो’ अभियान, फूलझोड़ मोड़ पर छात्रों के साथ निकाली रैली

दुर्गापुर, शिल्पांचल टुडे।

युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना की ओर से फूलझोड़ मोड़ पर एक बड़ी जागरूकता रैली निकाली गई। “नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज” का संदेश लेकर पुलिस सड़क पर उतरी।

छात्रों ने दिया नशे को छोड़ने का संदेश

इस रैली में न्यू टाउनशिप थाने की प्रभारी शिउली मंडल के साथ थाने के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रैली की खास बात यह रही कि दुर्गापुर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में नशा विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर छात्रों ने लोगों को जागरूक किया।

पुलिस ने रैली के जरिए लोगों को बताया कि नशा किस तरह से एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर देता है और युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल देता है।

युवाओं से की ये अपील

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे नशे की लत से खुद दूर रहें और अपने दोस्तों और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त भारत बनाने के लिए सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *