Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

Sun View Park में मां काली की भक्ति का महाउत्सव! काली पूजा में पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल, ‘आमरा सभी’ क्लब के पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोलीं – पूजा समाज को जोड़ती है

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
मां काली की भक्ति और उत्सव के रंग में पूरा Sun View Park रंग गया। यहां ‘आमरा सभी’ क्लब की ओर से आयोजित भव्य काली पूजा में राज्य की मंत्री एवं भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल शामिल हुईं।

जैसे ही मंत्री अग्निमित्रा पाल पंडाल पहुंचीं, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया और पूजा आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इस दौरान पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों में पूजा को लेकर खासा उत्साह और उल्लास नजर आया।

अग्निमित्रा पाल ने लोगों से बातचीत की, उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं और सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

अग्निमित्रा पाल बोलीं – पूजा सिर्फ आस्था नहीं, एकता का प्रतीक है

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने Sun View Park ‘आमरा सभी’ क्लब के सभी सदस्यों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भक्ति, उत्साह और एकता का संगम

काली पूजा के इस आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामुदायिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। देर रात तक पंडाल में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed