Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल जिला कोर्ट में मां काली की आराधना! सीजेएम इंद्राणी गुप्ता ने फीता काटकर किया हाजत परिसर पूजा पंडाल का उद्घाटन, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा के उपलक्ष्य में शनिवार को आसनसोल जिला कोर्ट के हाजत परिसर में होने वाले काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर आसनसोल जिला अदालत की सीजेएम इंद्राणी गुप्ता ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

इसके साथ ही सीजेएम इंद्राणी गुप्ता, सप्तम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सलोअर आलम, पंचम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुभ्रजित मजूमदार, आसनसोल जिला कोर्ट के जीआरओ देबाशीष चौधरी तथा आसनसोल जिला अदालत के सरकारी पक्ष के प्रधान अधिवक्ता (पीपी इंचार्ज) पीयूष कांति गोश्वामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मां काली को लगेगा खिचड़ी का भोग

वहीं आज मां काली की विधिवत पूजन के पश्चात उन्हें खिचड़ी का भोग लगाकर लोगों के बीच खिचड़ी को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाएगा, जिसमें कई लोगों की उपस्थिति रहेगी।

कौन-कौन रहे मौजूद?

मौके पर आसनसोल कोर्ट इंस्पेक्टर मकबूल हक, सब इंस्पेक्टर रिंटू पात्र, हाजत इंचार्ज अमीनुल इश्लाम, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आमीन शेख, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुजीत चक्रबर्ती, उत्पल चक्रबर्ती, राहुल शर्मा, हरेराम माजी, आनंद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, मोनोजित सूत्रधर, सूरज दास, बबन मुखर्जी, सोमा मल्लिक, डॉली मिश्रा तथा शुभद्रा मिश्रा, बिक्की, अधिवक्ता यश चौहान, अधिवक्ता बंटी प्रसाद नोनिया, वकील तथा पत्रकार अभय गिरी* के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोर्ट परिसर में मां काली की पूजा को लेकर अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और आम लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed