Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हत्या हुए BJP नेता के परिवार को CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख की मदद + पत्नी को नौकरी का वादा

शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
जमीन विवाद को लेकर पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लाउदोहा थाना अंतर्गत जब्बर पल्ली में हत्या किए गए भाजपा नेता श्याम कुमार दास के परिवार की मदद के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी घोषणा की है। उनके परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि यदि श्याम दास की पत्नी काम करना चाहती हैं, तो राज्य सरकार की ओर से उन्हें संविदा के आधार पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।

गुरुवार को अंडाल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा की जानकारी दी।

बांकुड़ा जाते वक्त अंडाल एयरपोर्ट पर की घोषणा

इस दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बांकुड़ा में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष विमान से अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनका स्वागत करने के लिए विधायक जितेंद्र तिवारी के साथ दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय और दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई भी मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर विधायक जितेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री को पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की घटना की जानकारी दी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

DM और पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश

साथ ही पूरे मामले पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री ने पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार को भी निर्देश दिया।

जितेंद्र तिवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पार्टी के सभी स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कितनी अहमियत देते हैं, यह इस घोषणा से साबित होता है।

क्या है पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर बुधवार रात लोहे की रॉड और बांस से की गई पिटाई के कारण भाजपा नेता श्याम दास की मौत हो गई थी। इस घटना में लाउदोहा थाने की पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर सात दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed