आसनसोल में छठ व्रतियों को मिला सम्मान! कुशवाहा कल्याण समिति ने बांटी साड़ी और पूजा सामग्री, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी हुए शामिल – गूंजा “जय छठ मैया”
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर आसनसोल कुशवाहा कल्याण समिति द्वारा छठ व्रतियों के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छठ व्रतियों को साड़ी और पूजा सामग्री वितरण की गई।
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल उतर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी उपस्थित थे। उनके साथ समाज के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विधायक जी ने सभी छठ व्रतियों को छठ पूजा की बधाई दी और समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, शुद्धता और समर्पण का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।
जय छठ मैया के जयकारे से गूंजा परिसर
कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “जय छठ मैया” के जयकारों से गूंज उठा। व्रतियों ने साड़ी और पूजा सामग्री पाकर खुशी व्यक्त की और समिति के सदस्यों का आभार जताया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर इसी तरह व्रतियों की सेवा और सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहेगा।













